फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तरंग में लक्ष्य को मिस्टर तो सपना को चुना गया मिस फ्रेशर

विज्ञापन
जेसीडी के तरंग कार्यक्रम में छात्राएं  प्रस्तुति देते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी डेंटल कॉलेज में बीडीएस 2024 बैच के नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स वेलकम प्रोग्राम “तरंग” का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लक्ष्य को मिस्टर फ्रेशर और सपना को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा, माहिल और साक्षी को मिस्टर टैलेंट और मिस टैलेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ताई तारा को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

बीडीएस 2024 बैच के छात्रों की ओर से शक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। जेसीडी डेंटल कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. अरिंदम सरकार ने स्वागत भाषण दिया। जिसमें उन्होंने नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज के नियमों और संस्कृति से अवगत कराया। इसके बाद छात्रों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें हरियाणवी नृत्य, गिद्दा, युगल नृत्य, एकल गायन और भांगड़ा प्रमुख रहे। बीडीएस प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अतिथि द्वारा नवप्रवेशी छात्रों का परिचय कराया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर डॉ. सुधांशु गुप्ता, रजिस्ट्रार, जेसीडी विद्यापीठ के इलावा सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य, सभी समन्वयक और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें