फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: माइनर निर्माण के लिए चार दिन से धरने पर बैठे पांच गांवों के लोग

Fri, 04 Oct 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
माइनर की मांग को लेकर धरने पर किसानों से बातचीत करते अभय चौटाला।
विज्ञापन
सिरसा। पांच गांवों के ग्रामीण शेरांवाली माइनर के तल को ऊंचा उठाकर चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पिछले चार दिनों से वह धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे गांव बकरियांवाली, गुड़ियाखेड़ा, चौबुर्जा, मोड़ियाखेड़ा और माधोसिंघाना के ग्रामीणों ने मंगलवार को धरना देने के बाद उपायुक्त से पत्राचार किया था लेकिन चुनावों के कारण कोई अधिकारी और कर्मचारी उनके पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला शुक्रवार दोपहर बाद किसानों की समस्या सुनने के लिए शेरांवाली माइनर पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचे और उनको माइनर के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। धरने पर बैठे सतनाम, सुभाष, भूप सिंह, जगदीश और अन्य किसानों ने बताया कि नहराना हेड से शेरांवाली की ओर माइनर को बनाया जा रहा है। माइनर के तल को गहरा और चौड़ा किया जाना है।
इस माइनर से गांव बकरियांवाली, माधोसिंघाना, गुड़ियाखेड़ा, मोडियाखेड़ा, चौबुर्जा सहित अन्य गांव भी जुड़े हैं। इन सभी गांवों के किसानों के खेतों में माइनर से पानी लगता है। किसानों का कहना है कि माइनर का तल गहरा है और चौड़ाई भी ज्यादा है। इस कारण आखिरी छोर तक कम पानी पहुंचेगा। ऐसे में खेतों में फसलों को पूरा पानी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो उनका धरना जारी रहेगा। क्योंकि माइनर ही उनके जीवन का आधार है। इस माइनर को वर्तमान स्वरूप में नहीं बनने दिया जाएगा। शनिवार को भी सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी किसान धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें