फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर बदलने आए निगम कर्मी और उपभोक्ताओं में हुई बहस

Sun, 24 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से घरों और दुकानों के विद्युत मीटर बदले जाने का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं ने वार्ड नंबर नौ में दीपक बागड़ी वाली गली में निगम के कर्मी मीटर बदलने केे लिए आए थे।
विज्ञापन


जिन्हें देखते ही स्थानीय लोग भड़क और दोनों पक्षों में इस बात को लेकर जमकर बहस भी हुई। लोगों ने रोष जताते हुए निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में वार्ड में मीटर नहीं बदलने दिए जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए अमरनाथ बागड़ी, कमल सेठी, संत राम प्रेमी, कालू राम बागड़ी, प्यारे लाल, अमनदीप व अन्य ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम बिना वजह मीटरों को बदल कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कर्मचारी पहले से ठीक चल रहे मीटरों को भी जबरदस्ती बदल रहे है जो  ठीक नहीं है।
विज्ञापन


अब अधिकारी यह भी कह चुके हैं कि मीटर बदलने के एवज में उपभोक्ताओं से चार्ज वसूला जाएगा। बार-बार मीटर बदलने का यह खेल उपभोक्ताओं के गले नहीं उतर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी दो बार इसी प्रकार बिना वजह के मीटर बदले गए। इसके बाद उपभोक्ताओं का बिजली बिल भी पहले से कई गुना अधिक आने लगा है।

सरकार द्वारा बिजली यूनिट के रेट भी काफी बढ़ा दिए हैं जिससे आम जन पहले ही परेशान हैं। अब फिर से मीटरों को बदले जाना संदेहजनक है। ऐसा लगता है कि सरकार व निगम निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बार-बार मीटर बदलने का खेल रचती है और इस इस आड़ में कई लोग मिलीभगत कर वारे-न्यारे करते हैं। लोगों ने इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाए जाने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी भी दी कि इस बार ठीक चल रहे मीटरों को नहीं बदलने दिया जाएगा। यदि निगम कर्मचारी मनमानी करेंगे तो लोग आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर दलीप कुमार, रोशन लाल, अजय खन्ना, सुरेंद्र बागड़ी, डॉ. सेतिया, शाम लाल, मनीष ग्रोवर, डॉ. प्रेम, रिंका सेठी, पवन कुमार, मदन गर्ग, राम किशन, दीपक चौरा, दीपक बागड़ी व भारी संख्या में मोहल्ले के अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें