फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेयजल आपूर्ति न मिलने को लेकर लोगों जताया रोष, की नारेबाजी

Sun, 14 Jan 2024 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव पंजुआना में ग्रामीण रोष जताते हुए।
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव पंजुआना में ढाणीवासियों व नहर कालोनी में रहने वाले लोगों ने नेशनल हाइवे नंबर 9 व ओटू फीडर नहर के पास एकत्रित होकर जन स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। लोगों का कहना था कि गांव पंजुआना में 100 एकड़ से ऊपर भूमि में जलघर बने होने के बावजूद भी ढाणियों में पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन

हरचरण सिंह कंवर ने बताया की उनके गांव में 100 एकड़ से अधिक भूमि में जलघर बना हुआ है। जहां से पूरे सिरसा शहर के साथ-साथ मीरपुर गांव में भी सप्लाई जाती है। लेकिन जिस गांव ने जलघर बनाने के लिए सरकार को भूमि दी उस गांव की दर्जनों ढाणियों और नहर कॉलोनी के लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही। वे ट्यूबवेल का खारा पानी पीने को विवश हैं।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार विभागीय अधिकारियों से मिल चुके हैं, यहां तक की मुख्यमंत्री को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो वे 14 जनवरी को जलघर मेें एकत्रित होकर स्वयं ही सिरसा शहर की सप्लाई पाइप से अपनी ढाणियों व नहर कॉलोनी का कनेक्शन जोड़ लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक समिति मेंबर अनिल सैन, हरचरण सिंह, भजन लाल, काका कंवर, पवन बिश्नोई, जगदीप गिल, सर्वजीत कंबोज, बजरंग बिश्नोई, सुशील गोदारा, निहाल गोदारा व हवा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें