फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सर्दी में ठिठुर रहे लोग, जनजीवन प्रभावित

Sat, 18 Jan 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में सुबह 8 बजे बजे छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में सर्दी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। मौसम में परिवर्तन रहने के चलते शनिवार को फिर से धुंध छाई रही। दोपहर 12:30 बजे तक दृश्यता 20 मीटर तक रही। 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर से दोपहर 12 के बजे के बाद धुंध छंटनी शुरू हो गई। शुक्रवार को जहां आधे घंटे ही धूप निकली थी, वहीं शनिवार को दो घंटे धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और धूप खिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अभी कई दिनाें तक ठंड से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं बन रही है। धुंध के चलते लोगों, खासकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने गाड़ियों के हेडलाइट जलाकर सफर तय किया। वहीं धुंध के चलते ग्रामीण रूटों से लेकर लंबे रूट तक कई बसें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इसके कारण सुबह के समय स्कूल, कॉलेज और काम के लिए जाने वाले लोगो को परेशानी हुई।
विज्ञापन


ढाई घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम सुपरफास्ट

धुंध का प्रभाव यातायात पर भी पड़ रहा है। ट्रेनें निरंतर प्रभावित हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को गोरखधाम सुपरफास्ट ढाई घंटे की देरी से सिरसा पहुंची।
विज्ञापन


बॉक्स
इस प्रकार है एक सप्ताह से तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
12 जनवरी 16.8 8.5
13 जनवरी 18 7.8

14 जनवरी 19.8 5.4

15 जनवरी 20.4 6.8

16 जनवरी 18.4 12

17 जनवरी 14.4 7.4

18 जनवरी 15.4 8.6


फसलों को हो रहा है लाभ
कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. सुखदेव कंबोज के अनुसार धुंध के साथ पानी गिर रहा है। इससे फसलों को नवजीवन मिलता है। गेहूं, सरसों, सब्जियों के लिए यह फायदेमंद है। किसान फसलों का निरीक्षण जरूर करें। यदि किसी प्रकार की कोई फसल में कमी या खराबा देखने को मिले तो तुरंत कृषि अधिकारी से बातचीत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें