फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पीएनबी के सिरसा सर्कल की रिटायरी एसोसिएशन के अधिवेशन में उठाए लंबित पड़े मुद्दे

विज्ञापन
सिरसा। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अति​थि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
सिरसा। ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन सिरसा सर्कल का प्रथम त्रिवार्षिक अधिवेशन सिरसा में सर्कल प्रधान रमेश दाहूजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें हरियाणा प्रदेश के महासचिव एमएल अरोड़ा मुख्य वक्ता के रूप से रहे और बैंक के सर्कल हैड राजीव गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एमएल अरोड़ा ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन करते हुए अनेक वर्षों से लंबित पड़ी हुई मांगों को शीघ्र ही निपटाए जाने की मांग दोहराई। राज्य कार्यकारिणी के संगठन मंत्री एसएस डागर, कोषाध्यक्ष के एल विज व एसपी रंगा एवं सर्कल ऑफिस से सुनील कुकरेजा विशेष तौर पर पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, टोहाना, भूना, कालांवाली आदि से एसोसिएशन के सभी सदस्यों का पटके पहनाकर स्वागत किया गया। सर्कल चेयरमैन कस्तूरी छाबड़ा ने वर्तमान समय में बैंक प्रबंधन की ओर से रिटायरीज की अनदेखी पर रोष भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में 70 वर्षों से अधिक आयु के सदस्यों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन


लंबित मांगों में पैंशन अपडेशन, निशुल्क हैल्थ इंश्योरेंस, महंगाई भत्ता फार्मूला, होली डे होम की उचित प्रक्रिया, कंम्यूटेशन मसला आदि शामिल हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के सर्कल चेयरमैन कस्तूरी छाबड़ा को सर्कल का वरिष्ठ सदस्य होने पर बधाई दी। सर्कल हेड राजीव गर्ग की ओर से शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। सर्कल सचिव रमेश मक्कड़ ने अपनी गतिविधियों की त्रिवार्षिक रिपोर्ट पेश की, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें