फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पीडीएस पोर्टल ठप, राशन वितरण 13 दिन से रुका, 21 डिपुओं के 10,840 उपभोक्ता झेल रहे परेशानी

Fri, 13 Mar 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। क्षेत्र के राशन डिपुओं पर पिछले 13 दिनों से राशन उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं हो पा रहा है जिससे उपभोक्ता और डिपो होल्डर दोनों ही परेशान हैं। समस्या का मुख्य कारण पीडीएस पोर्टल का ठप होना बताया जा रहा है। उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए बार-बार डिपो का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव ओढ़ां के डिपो होल्डर मुरारी लाल गोदारा, नुहियांवाली के सतपाल गोदारा, रोहिड़ांवाली के मुकेश कुमार, जलालआना के जगतार सिंह और पन्नीवाला मोटा के सुरेंद्र ने बताया कि उनका मार्च माह का राशन करीब 20 दिन पहले ही डिपो पर आ चुका था। वितरण 1 मार्च से शुरू होना था, लेकिन पोर्टल डाउन रहने के कारण प्रक्रिया प्रभावित रही। ओढ़ां क्षेत्र के 21 डिपुओं के अधीन लगभग 10,840 उपभोक्ताओं को राशन न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अगले सप्ताह तक हो जाएगा समाधान
डिपो होल्डरों के अनुसार राशन वितरण पोस मशीन के माध्यम से होता है लेकिन सर्वर डाउन रहने से मशीनें काम नहीं कर रही हैं। उपभोक्ताओं को बार-बार डिपो जाकर या फोन करके जानकारी लेनी पड़ रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग कालांवाली के एएफएसओ संदीप कुमार ने बताया कि पोर्टल पर आवश्यक कार्य चल रहा है जिसके चलते प्रदेशभर में राशन वितरण प्रभावित हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान अगले सप्ताह तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें