फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुर्व्यवहार पर एफआईआर और पीड़ितों को शीघ्र राहत सुनिश्चित करें, डबवाली में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम पर उपमंडल स्तरीय बैठक

Fri, 13 Mar 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली में एसडीएम अर्पित संगल की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत उपमंडल स्तरीय विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक दर्ज मामलों की समीक्षा की गई और पीड़ितों को समय पर राहत एवं आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अर्पित संगल ने कहा कि किसी भी एससी/एसटी समुदाय के व्यक्ति के प्रति दुर्व्यवहार या अत्याचार की स्थिति में संबंधित विभाग तुरंत कानूनी कार्रवाई करे और दोषियों के खिलाफ त्वरित एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिनियम के तहत सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर पीड़ितों को शीघ्र राहत दी जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना और डॉ. आंबेडकर छात्रवृत्ति संशोधित योजना जैसी सामाजिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीएसपी कपिल अहलावत, बीडीपीओ हरीश कुमार, सदस्य नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी श्रवण कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें