सिरसा। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में जागरूक किया। इस बार प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर समाप्त करना थीम रखी गई है। इसी थीम के आधार पर अब नगर परिषद और पीसीबी की टीम मिलकर कार्य करेगी, ताकि शहर में सिंग यूज प्लास्टिक को बंद किया जा सके।
इसकी शुरुआत सरकारी कार्यालयों, बाजारों, भीड़ वाले स्थानों से करने के लिए रणनीति बनाई गई है। बड़े-बड़े मेरिज पैलेज, होटल आदि में पूरी तरह से सिंग यूज प्लास्टिक को बैन जाएगा। यदि कोई इसका प्रयोग करता है तो जुर्माना कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
पीसीबी और नगर परिषद ने मिलकर चलाईं ये गतिविधियां
- पौधरोपण अभियान और पौधा वितरण : नगर परिषद सिरसा, मंडी, बाजार, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वालों सहित योग्य उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। हरित प्रथाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों और नागरिकों के बीच पौधे वितरित किए गए।
जूट बैग वितरण अभियान : सिंग यूज प्लास्टिक बैन बारे में जागरूक करने के साथ साथ सिरसा के प्रमुख स्थानों पर लगभग 1,000 जूट बैग वितरित किए गए। मुख्य रूप से बस स्टैंड के दुकानदार, डीसी और एडीसी कार्यालयों के कर्मचारी, नगर परिषद कार्यालय और बाजारों में दुकानदारों को बैग देकर प्रेरित किया गया।
जन जागरूकता अभियान : नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने को प्रेरित किया। इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में बताया।
-. नए ठोस अपशिष्ट संग्रह वाहनों को हरी झंडी दिखाना : पर्यावरण प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एईई हरि प्रसाद ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ ठोस अपशिष्ट संग्रह वाहनों को हरी झंडी दिखाई। यह वाहन शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान एचएसपीसीबी जेईई रामदत्त, एचएसपीसीबी की वैज्ञानिक डॉ. रुचि उराना, मुकेश बेनीवाल, सौरभ कंबोज, मनजीत, सीटीएल गौरव, एसआई पवन कंबोज, एसआई रवि शर्मा आदि मौजूदर हे।