फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पायल सैन और भाविष भोला बने शतरंज चैंपियन

Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। शतरंज खेलते हुए अपनी चाल चलते हुए ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। संगम स्कूल भरोखां में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें खिलाड़ियों ने एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में पायल सैन और भाविष भोला ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुखसागर कंबोज और पर्व धंजू दूसरे स्थान पर रहे।
कनिष्ठ वर्ग में नितिन गुजरान और रिया बमनिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। हरगुण सिंह और बैविन कंबोज को दूसरा स्थान मिला।
मुख्य अध्यापक छगन सेठी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सेठी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। इससे विपरीत परिस्थितियों में भी रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिलता है।
विज्ञापन

भारती मोंगा, संजू जेडू, पूनम मेहता, रुबीना बामल और रेखा रानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें