फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पटवारियों की दो दिवसीय हड़ताल खत्म

Tue, 12 May 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में पटवारियों की दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। धरने का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान लाभ सिंह ने यह जानकारी दी।
लाभ सिंह कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 में 2605 पटवारियों की भर्ती की थी। अब उनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 3 मई को जिलों में नियुक्ति सूची जारी की गई। इस सूची में सिरसा जिले को कुल 79 पटवारी दिए गए है जबकि जिले में अब भी 280 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण एक-एक पटवारी को कई-कई सर्कलों का कार्यभार संभालना पड़ रहा है। किसी पटवारी के पास 10 गांवों का जिम्मा है तो किसी के पास 12 गांवों का। सिरसा तहसील में तो एक पटवारी ऐसा भी है जिसके पास 16 गांवों का चार्ज है। ऐसे में किसानों और आमजन के काम प्रभावित हो रहे हैं। इंतकाल, जमाबंदी, फर्द और भूमि रिकॉर्ड से जुड़े कार्य समय पर नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन



लाभ सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार के कारण पटवारी मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर हैं। जिले में पहले कुल 45 पटवारी कार्यरत थे लेकिन कुछ को प्रमोट कर कानूनगो बना दिया गया। अब स्थिति यह है कि पूरे जिले में केवल 24 पटवारी ही सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले को सुचारु रूप से चलाने के लिए कम से कम 200 अतिरिक्त पटवारियों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें