संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ की अगुवाई में थाना कालांवाली क्षेत्र के पंजाब सीमा पर स्थित नाका नौरंग पर सोमवार रात को विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान हेरोइन तस्कर गुरबैज सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इस अभियान के तहत 30 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने आने-जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की। यातायात नियमों की अवहेलना कर ड्रंकन ड्राइव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। विभिन्न पॉइंट्स पर पुलिस टीमों वाहनों की जांच की। नाइट डोमिनेशन के दौरान सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल की टीम ने दो साल से वांछित मुख्य तस्कर आरोपी गुरबैज सिंह उर्फ गोरा को काबू किया है। आरोपी 150 ग्राम हेरोइन बरामदगी में दो साल से फरार चल रहा था।