फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गले में संक्रमण व वायरल बुखार के बढ़ रहे मरीज, ओपीडी 150 के पार

Mon, 02 Dec 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल में गले में इंफेक्शन से पीड़ित की जांच करते डॉ. पंकज कुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। मौसम में आने वाले बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। अधिकतर लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इससे गले में संक्रमण हो रहा है। इस कारण नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में गला दर्द और इस कारण बुखार पीड़ित 150 मरीज रोजाना आ रहे हैं।

वहीं, चिकित्सकों के अनुसार मरीज उपचार करवाने के बाद भी दस दिनों के अंदर दुरुस्त हो रहा है। यह सब तापमान में निरंतरता नहीं होने के कारण हो रहा है। ठंडे और गर्म के कारण बुखार और गला खराब होने की स्थिति पैदा हो रही है। नागरिक अस्पताल में गला दर्द, इंफेक्शन और वायरल के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल में पहले 70 के आसपास ओपीडी रहती थी। जो 50 फीसदी तक बढ़ोतरी होने से 150 तक पहुंच गई है। वहीं, गले में संक्रमण के 50 मरीज आ रहे हैं। गले में दर्द के कारण मरीजों को बुखार आ रहा है और उन्हें भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-

निजी अस्पतालों में लग रही लाइनें



जिले में नागरिक अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीज इलाज के लिए जा रहे हैं। इन अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी लाइनें देखने काे मिल रही हैं। मुख्य रूप से वायरल की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैंं।
विज्ञापन


-



कोट्स

मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। कई लोग इसकी चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण और खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे मरीजों को दवा के साथ ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है।

- डॉ. पंकज कुमार, ईएनटी चिकित्सक, नागरिक अस्पताल, सिरसा।











बॉक्स

संक्रमण से कैसे करें बचाव

-अधिक तला भूना खाने से बचें।

-कटे-फटे फलों का सेवन न करें।

-भीड़ वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करें।

-स्वच्छता का ध्यान रखें और गुनगुना पानी पीएं।

-कोई भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

-एसी-कूलर में न सोएं और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें।

-गले में संक्रमण होने पर नमक डालकर गर्म पानी से गरारे करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें