फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगारिक अस्पताल में बढ़ रहे एलर्जी व गला दर्द संक्रमण के मरीज

विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। नगारिक अस्पताल के कमरा नंबर तीन में ठंड के मौसम व हवा की गुणवत्ता में कमी के चलते गले के संक्रमण व एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ईएनटी चिकित्सक के पास गले में संक्रमण व एलर्जी के 40 के करीब मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इस पर चिकित्सक दवा के साथ मरीजों को ठंड के मौसम में बचाव की सलाह देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार के करीब मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज चिकित्सकों के पास इलाज के लिए पहुंचते हैं। वहीं, अस्पताल में कमरा नंबर तीन में ईएनटी चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं। बुधवार को ईएनटी चिकित्सक के पास कुल 100 के करीब मरीजों की ओपीडी हुई है। इनमें 40 के करीब मरीज गले में संक्रमण व एलर्जी के आ रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार मरीजों में गले का संक्रमण ठंड के मौसम में ठंडी चीजों का सेवन, बाहर का खाना, हवा में प्रदूषण है। इससे ही एलर्जी जैसे नाक में पानी, छींके व सिर दर्द होता है।

सुबह की सैर से करें गुरेज
ठंड के मौसम में सुबह की सैर का भी परहेज चिकित्सक बता रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार सुबह के समय हवा में फैले विषैले कण नीचे आ जाते हैं, जिससे सुबह की सैर के दौरान जैसे ही कोई सांस लेता है तो उसके गले व नाक से विषैले कण जाने से बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इससे गले में खराश के साथ गले में संक्रमण व एलर्जी की समस्या आती है।
विज्ञापन

-
मरीजों में अधिकतर युवा व बुजुर्ग
चिकित्सकों के अनुसार ठंड के मौसम के चलते नागरिक अस्पताल में गले के संक्रमण व एलर्जी के अधिकतर मरीजों में युवा व बुजुर्ग आ रहे हैं। इनमें बाहरी खानपान व ठंड का असर रहता है। ओपीडी के 40 मरीजों में 30 के करीब युवा तो 10 के करीब बुजुर्ग भी शामिल हैं।

ठंड के मौसम के चलते गले में संक्रमण व एलर्जी के मरीज आ रहे हैं, मरीजों को दवा के साथ ठंड से परहेज की भी सलाह दे रहे हैं। - डॉ. श्वेता, ईएनटी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें