फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क पर पेचवर्क तो हुआ, टूटे डिवाइडर अब भी बने हैं खतरा

Sat, 09 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौपटा-सिरसा सडक़ में आई दरार पर पेचवर्क करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
चोपटा। आखिरकार अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के करीब दो महीने बाद पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया है। 20 जून 2025 को प्रकाशित खबर डिवाइडर जगह-जगह से टूटे, विभाग ने की आंखें बंद के बाद आखिरकार विभाग ने टूटी सड़क के गड्ढों को भरकर पेचवर्क कर दिया है, जिससे राहगीरों को हो रही सबसे बड़ी परेशानी नुकीले तारों और खुले पोलों के टुकड़ों से निजात मिल गई है। हालांकि, डिवाइडर की मरम्मत अभी तक नहीं की गई है, जिससे आमजन में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क के बीचों-बीच बिजली के पोल काटकर छोड़ दिए गए थे, जिनके नुकीले लोहे के सिरे और तार कई बार वाहनों के टायर पंचर कर रहे थे और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे। पेचवर्क के बाद अब यह खतरा कुछ हद तक टल गया है, और वाहन चालकों ने इसे राहत की सांस बताया है।










हालांकि, डिवाइडरों की टूट-फूट पर विभाग अब भी मौन है। सिरसा-चौपटा मुख्य मार्ग पर बने कई डिवाइडर अब भी जगह-जगह से टूटे हुए हैं, जिससे न केवल सड़क की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर डिवाइडर समय रहते दुरुस्त नहीं किए गए, तो आने वाले त्योहारी सीजन या बारिश के समय हादसों की आशंका और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन












अधूरी नहीं, पूरी कार्रवाई हो



स्थानीय दुकानदार रोहतास, अनिल और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि जैसे सड़क के गड्ढों को गंभीरता से लेकर पेचवर्क किया गया है, वैसे ही डिवाइडरों की भी मरम्मत तत्काल करवाई जाए ताकि शहर में एक सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें