फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 18 को ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पहुंचेंगे अभिभावक, 278 विद्यार्थी देंगे बुनियाद लेवल- 3 की परीक्षा

Thu, 11 Apr 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से इसी सप्ताह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बुनियाद के टॉपर सहित उनके अभिभावक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान व अन्य अधिकारी कार्यक्रम में विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से हर साल ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस शिक्षा सत्र कार्यक्रम का आयोजन 18 अप्रैल को होगा। यह कार्यक्रम शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में होगा। इस कार्यक्रम के दौरान बुनियाद लेवल- 3 की परीक्षा भी होगी, जिसमें कुल 278 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिन्होंने पहले दो परीक्षाएं उत्तीर्ण कर ली है। वहीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण भी करवाया जाएगा। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों के साथ विकल्प फाउंडेशन की टीम विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगी। वहीं अधिकारी अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों का मनोबल बढाएंगे।
अभिभावक भी लेंगे बुनियाद की जानकारी
शहर के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में बुनियाद के दौरान पहले से ही कोचिंग ले रहे विद्यार्थी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं इस दौरान लेवल- 3 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। इन विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम करीब 3 से 4 घंटे तक चलेगा। जिसमें अभिभावक मिशन बुनियाद के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में इन पांच केंद्रों पर विद्यार्थी ले रहे हैं कोचिंग

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चोपटा
- पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद
ये मिलती हैं सुविधाएं

बता दें राजकीय विद्यालयों में 8वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी मिशन बुनियाद के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी बुनियाद लेवल 1, 2 और 3 चरणों की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं वही बुनियाद प्रोग्राम का हिस्सा बनते हैं और ये विद्यार्थी कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई सभी जिलों में स्थापित बुनियाद केंद्रों पर करते हैं l पूरे हरियाणा राज्य में कुल 103 बुनियाद केंद्र विभाग द्वारा स्थापित किए जा चुके हैं। इसके तहत सिरसा जिले में कुल 5 बुनियाद केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। बुनियाद कार्यक्रम हेतु चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन पाठन सामग्री, वर्दी, यातायात सुविधा इत्यादि का प्रबंध विभाग द्वारा किया जा रहा है।




राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 18 अप्रैल को किया जाएगा। जिसमें बुनियाद लेवल- 3 की परीक्षा भी होगी। इस दौरान सभी अधिकारी अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें