फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में पीजी की परीक्षाएं एक मई से

Thu, 11 Apr 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की परीक्षाओं की डेटशीट बुधवार को जारी कर दी है। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक की डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है। विश्वविद्यालय व संबंधित कॉलेजों में करीब यूजी व पीजी के करीब 55,000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से यूजी व पीजी की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने ओर से दोनों ही कोर्सों की अनुमानित डेटशीट जारी की जा चुकी है। अगर इस अनुमानित डेटशीट में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आती है तो इसे ही विश्वविद्यालय की ओर से फाइनल कर दिया जाएगा।
-

31 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूजी व पीजी की परीक्षा
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय व संबंधित कॉलेजों में कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पीजी की परीक्षाएं 1 मई से शुरू होकर 5 जून को खत्म हो जाएंगी। पीजी की परीक्षाएं सुबह व शाम की शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट में परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं शाम की शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन



एक मई को होंगी पीजी की ये परीक्षाएं
एक मई को पहले दिन एमए इक्नॉमिक्स, एमएससी गणित, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बॉटनी, एमएससी पर्यावरण, एमएससी फिजिक्स, एमसीए, पीजीडीसीए, एमएससी एमडीएस, एमएससी जियोग्राफी, एमएससी बॉयो टेक्नोलॉजी, एमकॉम, एमए इक्नॉमिक्स, एमए एजुकेशन, एमए इतिहास, एमबीए, एमपीएड, योगिक साइंस, एमए पब्लिक एड, एमए संस्कृत, एमबीए, एमए हिंदी, एमए पॉलिटिकल साइंस, एम साइक्लॉजी, एमएससी जुलॉजी, एमए अंग्रेजी, एमएससी फूड साइंस, एमए जेएमसी, एमए पंजाबी की परीक्षा होगी।



बुधवार को पीजी की अनुमानित डेटशीट जारी की गई है। बहुत कम संभावना है कि डेटशीट में बदलाव हो। इसी डेटशीट पर निर्धारित समय पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसकी तैयारियां विश्वविद्यालय की ओर से पूरी की जा चुकी है। - शैलेंद्र हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें