फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आज, तैयारियां पूरी

Sun, 17 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद खंड में 17 जनवरी को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐलनाबाद खंड में पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति और जिला परिषद के उम्मीदवारों के लिए प्रात: साढ़े सात से सायं चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


इन चुनावों को लेकर ऐलनाबाद खंड में 147 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 20 संवेदनशील और 58 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया करवानेे के लिए ऐलनाबाद खंड में 14 रिजर्व पार्टियों के 805 कर्मचारी तैनात रहेंगे, वहीं 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 16 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। गौरतलब हो कि ऐलनाबाद खंड में पंचों के 483 पद हैं, जिनमें से 335 पदों पर सर्वसम्मति से पंचों को चुन लिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह ब्लॉक समिति के 25 पदों में से छह पर सर्वसम्मति हो चुकी है। बाकी बचे 19 ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 57 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह खंड की 45 ग्राम पंचायतों में पांच ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुन ली गई हैं। शेष 40 ग्राम पंचायतों में 129 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनावी दंगल में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनके रविवार को चुनाव करवाए जाएंगे।

चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मतदान के दौरान अनावश्यक भीड़ न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल ने मतदाताओं से कहा कि मतदान के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार का लोभ, लालच या भय दिखाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि शरारती व असामाजिक किस्म के लोग जो बाहर से आकर चुनावी माहौल में गड़बड़ी करने का प्रयास करें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जा सके। फर्जी मतदान करने व करवाने के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें