फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरीवाला। महाग्राम चौटाला के तेजाखेड़ा रोड पर स्थित ढाणी सिक्खां के खेत में मंगलवार शाम पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खिलौना जहाज के आकार के इस पाकिस्तानी गुब्बारे को देखने के बाद चौटाला चौकी को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिलौना जहाज के पाकिस्तानी गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गोरीवाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ढाणी सिक्खां के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारे पर अंग्रेजी भाषा में पीआईए लिखा हुआ मिला है। जिस पर पाकिस्तानी झंडे के साथ चांद तारे की आकृति के चिह्न बने हुए हैं और बीच में हरे अक्षरों में पीआईए लिखा हुआ है। प्रारंभिक जांच में इस गुब्बारे के साथ कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें