फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली मंडी में धान की खरीद शुरू, 205 क्विंटल की हुई खरीद

विज्ञापन
डबवाली।अनाज मंडी में धान की खरीद के दौरान गुणवत्ता की जांच करते हुए अ​धिकारी।  संवाद
विज्ञापन
डबवाली। अनाज मंडी में बुधवार को धान की सरकारी खरीद की औपचारिक शुरुआत की गई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा ने विधिवत रूप से धान खरीद कार्य की शुरुआत करवाई। पहले दिन हैफेड की ओर से 205 क्विंटल धान की खरीद की गई। सभी अधिकारियों ने मंडी का निरीक्षण किया और खरीद प्रक्रिया की निगरानी की ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

चेयरमैन सतीश जग्गा ने बताया कि सरकार की ओर से तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही धान की खरीद की जा रही है। किसानों को समय पर भुगतान और मंडी में उचित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धान की नमी, तौल और ग्रेडिंग आदि प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से की जाएंगी।
हैफेड मैनेजर ख्याली राम ने बताया कि मंडी में धान की आवक धीरे-धीरे शुरू हो रही है। आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की संभावना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडी में साफ और सूखा हुआ धान लेकर आएं, ताकि बिक्री में कोई अड़चन न हो। एसडीएम अर्पित संगल ने भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी किसान का शोषण न हो और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने मंडी में सफाई, पीने के पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें