सिरसा।गांव नाईवाला के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए भजन पार्टी कलाकार। सूचन
सिरसा। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टियां सेवा पखवाड़ा के तहत प्रतिदिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दे रही हैं। बुधवार को लीडर भजन पार्टी जुगती राम, सदस्य अमरजीत ने गांव नाईवाला व बालासर और लीडर भजन पार्टी लाला राम, रविंद्र कुमार व सदस्य रामपाल ने गांव भावदीन आदि में ग्रामीणों को गीतों व भजनों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा लीडर भजन पार्टी भजन लाल ने गांव नगराणा में आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है, जिन परिवारों की आय सालाना एक लाख रुपये से कम है।
उन परिवारों की 23 वर्ष तक की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं। सरकार की ओर से उन्हें 2100 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कलाकारों ने गीत-रागनियों के माध्यम से लोगों को आयुष्मान भारत चिरायु योजना, किसान सम्मान निधि, कौशल विकास, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, विवाह शगुन योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और पौधरोपण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।