फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के होम आइसोलेट मरीजों को घर पर मिलेंगे ऑक्सीजन के सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट व गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों के लिए अब उनके परिजनों को ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए घर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट व गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों को घर पर ही ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को रेडक्रास सचिव ने अग्रसेन कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी कविता जैन के घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाया। कविता जैन ने शनिवार दोपहर पोर्टल पर ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए डिमांड भेजी थी। इसके अलावा गांव साहुआला द्वितीय निवासी 55 वर्षीय रविंद्र भी कोरोना संक्रमित हैं और घर पर ही आइसोलेट । रेडक्रास द्वारा उनको भी घर पर ही ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिन लोगों के पास खाली सिलिंडर है, रेडक्रास सोसाइटी के दफ्तर में जमा करवा दें ताकि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई की जा सके।
ये होगी ऑक्सीजन सिलिंडर लेेने की प्रक्रिया :
जिला रेडक्रॉस सोसाएटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल ने बताया कि घर पर ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले संबंधित व्यक्ति की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद संबंधित संस्था द्वारा वालंटियर के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। ऑक्सीजन वितरण सिस्टम में एक मोबाइल फोन के माध्यम से एक ऑक्सीजन सिलिंडर का ही पंजीकरण किया जा सकेगा। होम आइसोलेट होने वाले कोरोना संक्रमित व गंभीर बीमारी से पीड़ित ही ऑक्सीजन के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें