फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की नीयत से दोस्त दीपक ने की थी दक्ष की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा सेक्टर- 20 पार्ट 3 निवासी दक्ष पचार की हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझ गई। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 19 निवासी दीपक उर्फ गोलिया ने नशे की ओवरडोज देकर लूट की नीयत से दक्ष की हत्या की। दीपक और दक्ष लंबे समय से दोस्त थे।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह की टीम ने रविवार को दक्ष पचार के हत्या आरोपी दीपक उर्फ गोलियां को सावन स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि दक्ष की हत्या करने के पश्चात दीपक उसके शव को खुर्द बुर्द करने के इरादे से कार से शहर में घूमता रहा। आखिरकार उसने कार को हुडा सेक्टर के रोड पर छोड़ कर दक्ष के कान की बाली, हाथ का कड़ा व कार में लगा म्यूजिक सिस्टम निकाल लिया। इसके बाद कार लॉक करके मौका से फरार हो गया । पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर चांदी का कड़ा, कान की बाली व कार की चाबी बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
यह था मामला
बीते शुक्रवार देर रात हुडा सेक्टर 20 में बाईपास पर कार के भीतर एक शव मिला। जिसकी पहचान सेक्टर 20 निवासी दक्ष पचार के रूप में हुई। मृतक के भाई अंकित ने शनिवार को सिविल लाइन थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस अधीक्षक ने सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में थाना सिविल लाइन प्रभारी व साइबर सेल की एक टीम का गठन किया । टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस टीम को जानकारी मिली की मृतक दक्ष पचार नशा करने का आदी था जो आखिरी बार दीपक उर्फ गोलिया के साथ देखा गया था। टीम ने कारवाई करते हुए आरोपी गोलिया को सावन स्कूल के नजदीक से काबू कर लिया ।
विज्ञापन

चिट्टे व स्मैक का नशा करता है आरोपी दीपक
वहीं डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि आरोपी दीपक 10 साल से चिट्टा व स्मैक पीने का आदी है। दीपक पहले टैक्सी चलाता था लेकिन अब कोई भी काम नहीं करता । उसके घर की हालत कमजोर थी । आरोपी दीपक कि दक्ष के साथ दोस्ती हो गई। उसको पता चला कि दक्ष भी नशा करता है और उसके माता पिता के पास काफी रुपये है। जिसके पश्चात दिनांक 6 मई 2021 को दीपक उर्फ गोलिया व दक्ष ने कार में बैठ कर चिट्टे का नशा किया था जब दक्ष ने दीपक को गाड़ी से नीचे उतरने को कहा और पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी दीपक ने पिछली सीट पर लेटे दक्ष को मारने कि नियत से चिट्टे कि ओवरडोज दे दी। जिसके पश्चात उसकी मौत हो गई। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी पर पहले भी स्नैचिंग के मामले दर्ज है और रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें