कुम्हार धर्मशाला सिरसा में बैठक करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य कर्मचारी।
सिरसा। जिले के सभी सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े किसान संगठनों, कर्मचारी संगठनों और सामाजिक संगठनों की सामूहिक बैठक रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में हुई। बैठक में 16 फरवरी की हड़ताल को कामयाब करने की तैयारी की गई।
सर्व कर्मचारी संघ जिला वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल खोथ, राज्य प्रेस सचिव प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी संगठन मिलकर 16 फरवरी के बंद को मजबूती से कामयाब करेंगे। जिसके तहत इलाका में नुक्कड़ सभाएं करके बाजार में मार्च करके प्रचार किया जाएगा और 14 फरवरी को अगली बैठक हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड सिरसा पर की जाएगी।
उपप्रधान ने बताया कि सभी वर्गों से अपील की जाती है कि 16 फरवरी बंद को कामयाब करें। देश की समूची जनता के सामने इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में किसान मजदूरों की एकता अपने आप में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपरोक्त विनाशकारी नीतियों से न केवल किसान मजदूर बल्कि छोटे छोटे व्यापारी, दुकानदार, कर्मचारी, महिलाएं, छात्र, बेरोजगार नौजवान, बुद्धिजीवी आदि भी प्रभावित हैं। इसलिए शक्तिशाली प्रतिरोध खड़ा करने की दिशा में परस्पर महत्व के मुद्दों पर आधारित किसान मजदूरों के इस संयुक्त मंच का विस्तार किया जाना समय की मांग है। सदस्यों ने आंदोलन की सफलता का दावा किया है।