फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अपराध, कानून एवं व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

Mon, 08 Jul 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली की एसपी दीप्ति गर्ग के कार्यालय में डबवाली के सभी डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों के साथ जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन



एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि थानों में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। झूठी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि झूठी शिकायतें देने वालों के दिमाग में कार्रवाई का डर हो और उन्हें बढ़ावा न मिले। लंबित शिकायतों का समयावधि में निपटारा करें। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है। साथ ही अस्पताल से आने वाले रुक्कों पर की गई कार्रवाई का भी फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था और दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा ले सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि डबवाली में महिलाओं की सुरक्षा, अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। पीओ, बेल जंपर को काबू किया जाए। फुट पेट्रोलिंग के साथ ही सभी मुख्य मार्गों, चौराहों, हाइवे व इंटर स्टेट नाकों पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग की जाए। जेल से बाहर आए अपराधियों पर नजर रखने, रात्रि में प्रभावी गश्त करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। जिन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है, उनका खुलासा कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें