सिरसा। महासंघ के फैसले अनुसार प्रदेशभर के पैक्स कर्मचारियों ने निर्धारित निर्णय के अनुसार सोमवार को सहकारी बैंक, सिरसा शाखा के समक्ष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। राज्य महासचिव भगवंत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से 2019 में वेतनमान में खामी दुरुस्त करने आदेश जारी करने के बारे में घोषणा की गई थी, लेकिन आज 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी आदेश लंबित है।
2019 की घोषणा के बाद लगभग 70 प्रतिशत कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कर्मचारी गोहाना के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में इकट्ठे हुए और सहकारिता मंत्री आवास का घेराव किया। लंबे समय तक शासन व प्रशासन के बीच बातचीत चलती रही व नारेबाजी होती रही।
आखिर में मंत्री के निजी सहायक सुनील व शासन प्रशासन के अधिकारियों के बीच-बचाव के बाद शाम को लिखित रूप में समझौता हुआ की मंत्री की अध्यक्षता में सचिव सहकारिता विभाग, रजिस्ट्रार सहकारी समिति पंचकूला व हरको बैंक एमडी के साथ बैठक 23 दिसंबर को लिखित रूप में बैठक निर्धारित की गई। इस बैठक में कोई ठोस आश्वासन या तथ्य मांग बारे नहीं मिला तो उसके बाद 29, 30, 31 दिसंबर तीन दिन पैक्स स्तर पर कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर भजनलाल, वेदप्रकाश मेहता, रोशनलाल, सतबीर, लाभ सिंह, हीरालाल, कुलविंद्र सिंह, बलबीर सिंह मौजूद रहे।
-
ये हैं मुख्य मांगें
- पदोन्नति व पिछले 12 वर्षों से किसानों के पैक्सों से नए हद कर्जे न बनाना
- पैक्स में नियुक्त कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने बारे या तब तक कौशल के सामान नियम लागू बारे
- ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख करना
- मेडिकल सुविधा में परिवार शामिल करना करना