फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑरेंज होप मार्च में महिला सुरक्षा-समानता पर दिया जोर

Fri, 20 Nov 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। इनर व्हील क्लबों की सदस्या मार्च में हिंसा लेती हुई। क्लब - फोटो : 1
विज्ञापन
फोटो : 17
विज्ञापन

- तीन क्लबों की सदस्याओं ने लिया हिस्सा, महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने और सम्मानजनक माहौल बनाने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन, सिरसा स्टार्स और सिरसा डायमंड ने संयुक्त रूप से ऑरेंज होप मार्च निकाला। यह मार्च महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा रोकने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए था।
इंटरनेशनल इनर व्हील की परियोजना के तहत महिला सुरक्षा, समानता और सम्मान का संदेश दिया गया। जिला अध्यक्ष शैली मित्तल के आयोजन में यह मार्च निकाला गया। जिला सचिव शैलजा तनेजा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रधान आरती गांधी डावर, प्रधान रजनी अरोड़ा और प्रधान रेनू गोदारा ने अपनी टीमों का नेतृत्व किया। ईएसओ नीता पुरी भी मार्च में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

मार्च में शामिल सदस्याओं ने नारंगी रंग की टोपी पहनी थी। उनके हाथों में जागरूकता संदेश लिखे झंडे और नारे थे।

मार्च का उद्देश्य और अपील
इन झंडों और नारों के माध्यम से महिलाओं को समान अधिकार देने की अपील की गई। उनकी गरिमा बनाए रखने और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से महिलाओं के प्रति भेदभाव और हिंसा के खिलाफ आगे आने को कहा। उन्हें भयमुक्त जीवन जीने का अवसर देने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें