फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नरेल खेड़ा में गांठों से भरी ट्राॅली में लगी आग

Fri, 20 Nov 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ट्रॉली में लगी आग का दृश्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिंग मंडी। गांव नरेल खेड़ा के पास शुक्रवार को गांठों से भरी एक ट्राॅली में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी ट्राॅली जलने लगी।
सड़क के बीचोंबीच ट्राली में आग लगने से पंजाब की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए खेतों से गुजरने वाले कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। ट्रैक्टर चालक राकेश ने बताया कि ग्रामीणों ने उसे चलती ट्राली में आग लगने की सूचना दी थी। उसने तुरंत ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलने पर सरदूलगढ़ से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। बाद में भट्टू, चोपटा और सिरसा से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें