फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अफीम तस्कर को 6 साल की कैद, 60 हजार जुर्माना लगाया

Wed, 07 Jan 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अफीम तस्करी के मामले में न्यायाधीश सीमा सिंघल ने बुधवार को गांव कुस्सर के इंद्रपाल को दोषी करार देते हुए छह साल कैद व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

10 फरवरी 2018 को पुलिस गांव कुस्सर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, उसके पास एक बैग था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1.5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान गांव कुस्सर निवासी नाम इंद्रपाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें