डिंग मंडी। पुलिस ने शुक्रवार को गांव भावदीन में एक मकान में छापा मारकर कर आंगन से अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस ने गांव भावदीन के आरोपी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि शुक्रवार को थाना डिंग की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव भावदीन क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव भावदीन के रवि कुमार ने अपने घर के आंगन में अफीम के पौधे लगा रखे हैं। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो आंगन में अफीम के हरे पौधे लगे दिखाई दिए। पुलिस ने उक्त पौधों को उखाड़कर उनका वजन किया तो कुल 4 किलो 622 ग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद हुए। संवाद