फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार दिन से अटके ऑपरेशन, चोटिल किए जा रहे रेफर

Thu, 11 Dec 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श के लिए पर्ची नंबर नोट करवाते हुए मरीज। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में चिकित्सकों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। चिकित्सक संघ के आह्वान पर हड़ताल शुरू होने के बाद से चार दिन से ऑपरेशन की सुविधाएं बंद हैं। इससे मरीजों को इलाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में इलाज के बदले मरीजों को केवल आज और कल आने का दिलासा मिल रहा है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1000 मरीज इलाज के लिए आते हैं जिनमें से लगभग 25 मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होती है, जैसे हरनियां, पित्त की पत्थरी, आंखों के ऑपरेशन, अपेंडिक्स और घुटनों के ऑपरेशन। सामान्य तौर पर प्रतिदिन 10 ऑपरेशन किए जाते थे लेकिन हड़ताल के चलते सभी ऑपरेशन की सुविधाएं ठप हो चुकी हैं। इससे मरीजों को रोजाना अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और कई मरीजों को वीरवार को ऑपरेशन के लिए आने पर बिना इलाज के लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण चोटिल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर्स में रेफर किया जा रहा है।



निजी अस्पतालों का बढ़ा बोझ

सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है क्योंकि इन ऑपरेशनों की लागत 20,000 से लेकर 50,000 रुपये तक हो रही है। इसके अलावा, आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी निजी अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




मरीजों को रेफर करने का सिलसिला जारी

वीरवार को 8 गंभीर मरीजों को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। इस प्रक्रिया में एमएलआर (मेडिकल लीगल रिपोर्ट) भी एक बड़ा मुद्दा बन गया है क्योंकि नागरिक अस्पताल में एमएलआर के काम बंद होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।



चिकित्सकों की हड़ताल जारी

जिले में कुल करीब 140 चिकित्सक हैं, जिनमें से 121 चिकित्सक हड़ताल पर हैं। दो चिकित्सक छुट्टी पर हैं और 15 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं जारी रखीं। नागरिक अस्पताल में 9 वैकल्पिक चिकित्सक और 20 एनएचएम चिकित्सक ड्यूटी दे रहे हैं, इसके अलावा एक ईएसआई चिकित्सक और 4 कंसल्टेंट ड्यूटी पर हैं। बुधवार को दो चिकित्सक ड्यूटी पर आए थे लेकिन उनमें से एक चिकित्सक वीरवार को फिर से हड़ताल में शामिल हो गए।

::::::::::

जिला अस्पताल में चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने को लेकर अतिरिक्त चिकित्सकों की ओर से व्यवस्था बनाई गई हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से चल रही हैं, मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई है।- डॉ. पवन कुमार, पीएमओ , नागरिक अस्पताल सिरसा।



::::::::::

नागरिक अस्पताल में पहले से ही व्यवस्थाएं बना ली गई थीं। हड़ताल के आगे बढ़ने के साथ अगामी दो दिनों तक 10 व 11 तक चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। आगामी व्यवस्था उच्च विभाग के आदेशों के अनुरूप तय किया जाएगा।- डॉ. प्रमोद कुमार , सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल सिरसा।

::::::::::

सभी चिकित्सकों की हड़ताल जारी है, दो चिकित्सक अपने निजी कारणों के चलते दोबारा ज्वाइन किया है। बाकी जिले के सभी चिकित्सक हड़ताल पर हैं। आगामी फैसला उच्च कमेटी के आह्वान पर किया जाएगा। - डॉ. आरके दहिया, जिला प्रधान हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन।

::::::::::

जिले में चल रही चिकित्सकों की हड़ताल को सर्वकर्मचारी संघ समर्थन करता है। इसमें सरकार की और से लगाए गए एस्मा का विरोध भी करते हैं, सरकार को चाहिए किचिकित्सकों की मांगों को मान कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से जारी रखा जाए। - मदन लाल खोथ, जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें