संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव चौटाला के साहिब राम स्टेडियम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की रस्म पगड़ी और श्रद्धांजलि सभा के दौरान सर्वधर्म सभा की गई। ओपी चौटाला के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और किसान नेता राकेश टिकैत ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार को इस स्टेडियम में आयोजित शोकसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला का जाना समूचे हरियाणा के लिए दुखदायी है। उनका निधन एक तरीके से राजनीतिक क्षेत्र में एक युग का अंत है। मुझे उनके साथ राजनीतिक तौर पर कई बार काम करने का अवसर मिला। ओपी चौटाला बहुत जिंदा दिल इंसान थे। लोगों की आवाज को उठाना उनके रगों में बसा हुआ था। सबके लिए ओम प्रकाश चौटाला हमेशा उनकी आवाज बनकर रहे।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पूर्व सीएम ओपी चौटाला का जीवन संघर्षों का जीवन रहा। हरियाणा के पानी के लिए चौटाला ने काफी संघर्ष किया। हरियाणा की जनता की यादों में पूर्व सीएम ओपी चौटाला हमेशा रहेंगे। एनसीआर के प्रांतों में हरियाणा को अग्रणी बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। राज्यपाल ने कहा कि भले ही ओमप्रकाश चौटाला हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी सेवा, परिश्रम, काम व लगन को हमेशा याद रखा जाएगा। राज्यपाल ने पूरे प्रदेश की ओर से पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला का पूरा जीवन खुली किताब रहा है। हरियाणा के लिए संघर्ष किया। विकास को नई दिशा देने का काम किया। ऐसी दिवंगत आत्मा, जिनसे हमें भी सीखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी समाज के हित की बात आई है, चौटाला ने अपना योगदान दिया है, वे हमें रास्ता देकर गए हैं, हम सब उस पर मिलकर चलेंगे।
परिवार एकजुट हो यही हमारी चौटाला को सच्ची श्रद्धांजलि : राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि चौटाला परिवार की तीसरी पीढ़ी से उनके परिवार का संबंध रहा है। ओम प्रकाश चौटाला गरीब, आदिवासी, किसान और महिलाओं पर बात करते थे। उन्होंने कभी दिल्ली-चंडीगढ़ की राजनीति नहीं की। इस विचारधारा को ये परिवार बनाकर रखे तो इस देश व प्रदेश का भला हो जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि चौटाला परिवार बंटेगा तो हरियाणा को भी नुकसान होगा और देश को भी। हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि परिवार एकजुट रहे।
पांच मिनट की दिखाई वीडियो
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के जीवन पर पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। उनके उस भाषण को भी अंकित किया गया, जिसमें उन्होंने पहली कलम से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया था। साथ ही वीडियो में उनके उस भाषण का अंश भी जोड़ा गया था, जिसमें अभय सिंह चौटाला विरासत की कमान संभालते हुए नजर आए।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा क
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा क