फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड पर किसान को दिए जा रहे सिर्फ सात डीएपी के बैग, लग रहीं लंबी लाइनें

विज्ञापन
डीएपी खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसान - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में दुकानों पर भी डीएपी का स्टाक उपलब्ध नहीं है। इसके कारण किसान अब सरकारी दुकानों पर खाद के पहुंचने के बाद लाइन में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। किसान सेवा केंद्र में खाद लेने के लिए अब किसानों से आधार कार्ड लिया जा रहा है। एक कार्ड पर सात डीएपी के बैग किसान को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी अनाज मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र में दिनभर किसानों की लंबी कतार देखने को मिली। किसान धान और नरमे की फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। इसके बाद वापसी के समय किसान सरसों और गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी लेने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों पर खाद न होने के कारण किसानों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान सेवा केंद्र पर अब किसानों का आधार कार्ड लेकर एक किसान को सात बैग दिए जा रहे हैं। जिले में अभी तक 2100 एमटी डीएपी खाद का स्टाक है, लेकिन किसानों को बार-बार एक दुकान से दूसरी दुकान पर चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं।
15 दिन से लगातार चक्कर काट रहे हैं
10 एकड़ जमीन है डीएपी खाद लेने के लिए पिछले 15 दिन से लगातार चक्कर काट रहे हैं। किसान सेवा केंद्र पर अब 7 बैग ही मिल पा रहे है। इसके बाद अब शेष बची खाद के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

-धर्मवीर, बकरियांवाली, किसान
दुकानों पर चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई
12 एकड़ जमीन है। दुकानों पर चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई है। अब सरकारी दुकान पर खाद आने की जानकारी मिली है तो लेने के लिए पहुंचे है। यहां पर आधार कार्ड पर केवल सात बैग मिल रहे हैं।
-हरी सिंह, किसान
नए नियमों का लागू किया जा रहा
खाद देने के लिए भी सरकार की ओर से नए नियमों का लागू किया जा रहा है। इसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएपी खाद के लिए पहले भी कई दुकानों पर चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
-भूप सिंह, किसान
डीएपी खाद के लिए सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं
डीएपी खाद के लिए सुबह से ही लाइन में लगे हुए है। लेकिन अभी तक खाद नहीं मिल पाई। अब केवल सात डीएपी के बैग ही मिल पाए है। अधिकारी स्टॉक होने की जानकारी दे रहे हैं, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही।
-महेंद्र पाल, किसान
सरसों की बिजाई करने के लिए ही पहुंचें
गेहूं की बिजाई का समय अभी पड़ा है। पहले सरसों की बिजाई करने के लिए ही किसान खाद लेने के लिए पहुंचें। गेहूं की बिजाई के लिए रैक लगने शुरू हो चुके हैं। जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

-डॉ. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें