फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा मंडी में पहले दिन 26 में से चार किसान ही ले आए गेहूं

विज्ञापन
नमी की जांच करते सचिव तथा आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में गेहूं खरीद का सोमवार को पहला दिन रहा। जिले की ऐलनाबाद, रानियां, डबवाली मंडियों में खरीद नहीं हुई। हालांकि सिरसा मंडी में खरीद हुई। लेकिन पहले दिन सिरसा अनाज मंडी में 26 किसानों में केवल पांच और शहीद भगत सिंह स्टेडियम खरीद केंद्र में चार ही किसान फसल लेकर आए। बता दें गेहूं खरीद के लिए जिले में लगभग 186 खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

किसानों को पहले दिन मैसेज की ही समस्या आई। मैसेज रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास आया और उन्हें बताया गया कि वह केवल इतनी मात्रा में ही अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकता है। मंडी में आने के बाद किसानों को चिंता सताने लगी। जिस पर प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को बताया कि उनकी पूरी फसल खरीदी जाएगी। एसडीएम जयवीर यादव ने सुबह मंडी में आकर मार्केट कमेटी को बताया कि वह एक ट्राली की खरीद करें। हैफेड मैनेजर राजेंद्र शर्मा, सचिव विकास सेतिया, चेयरमेन हनुमान कुंडु तथा दि आढ़तियान एसोसिएशन के सदस्यों ने गेहूं की नमी जांच कर खरीद शुरू की। जिसमें पहली ही ढ़ेरी में नमी की मात्रा कुल 10.3 प्रतिशत रही। जबकि गेहूं 12 प्रतिशत की नमी तक खरीदी जाएगी।
सिरसा अनाज मंडी में पहले दिन 26 किसानों को संदेश भेजा गया था। गांव चाडीवाल से आए किसान राजेंद्र ने बताया कि उसके पास रात को करीब आठ बजे मैसेज आया कि वह सुबह अपनी फसल मंडी में लेकर आएं। किसान ने बताया कि उन्हें एक चिंता यह भी थी कि मैैसेज में केवल 40 क्विंटल लिखा हुआ है, पर उसके पास तो ज्यादा गेहूं हैै। जिले के निरबान गांव से आए किसान अमित ने बताया कि उन्हें भी रात साढ़े नौ बजे मैसेज आया कि वह 40 क्विंटल गेहूं की फसल लेकर मंडी में आ जाएं। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि पूरी एक ट्राली फसल की ही खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

बारदाना न मिलने से परेशान हुए किसान
किसान राजेंद्र तथा अमित ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अपनी फसल लेकर अनाज मंडी में आए थे, लेकिन अभी तक उन्हें बारदाना नहीं मिला है। इसके लिए वह मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया के पास गए, उन्होंने बताया कि मंडी में 13 नंबर दुकान पर जाकर पता करें वहां से उन्हें पता चलेगा। किसान राजेंद्र ने बताया कि जब वह वहां पर पहुंचा तो वहां मौजूद अधिकारी बोले कि आपको शाम तक मिलेगा। किसान राजेंद्र ने कहा कि सरकार ने केवल 26 ही किसानों को बुलाया है, बावजूद इसके किसानों की समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है।
किसान ने नहीं काटी फसल, लिस्ट में आया नाम
बनसुधार के किसान अजय कास्वां ने बताया कि उसे रात करीब आठ बजे के बाद मैसेज आया कि वह अपनी फसल लेकर मंडी में आ जाए, लेकिन बारिश के कारण उसने अभी तक गेहूं की कटाई भी नहीं करवाई है। बनसुधार के ही किसान अमन ने बताया कि अभी तक उनकी फसल काटी नहीं है और मैसेज पहले ही आ गया। जो बहुत ही गलत है। अब हमें पता नहीं है कि दोबारा मैसेज कब आएगा, किसान इसको लेकर परेशान हो रहे हैं। जिले के बनवाला गांव के किसान अनिल कुमार ने बताया कि उसके पास शनिवार रात को करीब नौ बजे मैसेज आया कि वह अपनी फसल लेकर सिरसा मंडी में आ जाए। किसान अनिल कुमार ने बताया कि उसके गांव में मंडी होते हुए भी उसे 40 किलोमीटर दूर सिरसा मंडी में अपनी फसल लेकर जानी पड़ेगी। किसान ने कहा कि इस बारे में जब उन्होंने अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। अनिल कुमार ने बताया कि न ही तो रात के आए मैसेज में सुबह तक ट्राली भरी जाती है और न ही उसके पास इतना किराया है कि वह अपने गांव तथा सिरसा के बीच की 10 मंडियां छोड़ सिरसा आए।
ई पोर्टल की त्रुटियों को ठीक करे सरकार: हरदीप सरकारिया
दि आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया ने कहा कि सिरसा के आढ़तियों ने पहले दिन सरकार का सहयोग किया है। लेकिन यदि दो दिनों में ई पोर्टल की त्रुटियों को ठीक नहीं किया गया तो आढ़ती सहयोग नहीं करेंगे। ई पोर्टल पर एक किसान तीन, तीन आढ़तियों के पास दिखाया गया है। रात को मैसेज जा रहे हैं कि अगले दिन फसल लेकर आए। जिन किसानों की लिस्ट में नाम आया है, लेकिन उन्होंने फसल नहीं काटी, वे कब फसल लेकर आएंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

किसानों को रूटीन में एसएमएम आते रहेंगे। जिन किसानों की पहले दिन लिस्ट में नाम आया, उन्हें रूटीन में दोबारा संदेश मिल जाएगा।
-सतपाल संधू, डीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें