फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के चार समाधान शिविरों में महज आठ शिकायत आईं

विज्ञापन
सिरसा। लघुसचिवालय में समस्या समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते हुए एसडीएम राजेंद्र कुमार। सूचना
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश सरकार के आदेशों पर जिलास्तर व मंडल स्तर पर समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता हैं। इन समाधान शिविरों में लोगों को रुझान निरंतर कम होता जा रहा है। वीरवार को जिले में चार जगह पर आयोजित समाधान शिविरों में महज आठ शिकायतें आई थीं, जो बेहद हैरान रहने वाली रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सिरसा के लघु सचिवालय सभागार के साथ-साथ उपमंडल डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। सिरसा में आयोजित शिविर में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने लोगों की जन शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित में शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नागरिकों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके शीघ्र निपटारे के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को जिला और उपमंडल स्तर पर इन समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक इन निर्धारित दिनों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें