फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक हजार विद्यार्थी, शिक्षक और शोधार्थी लेंगे भाग, 146 बच्चे प्रस्तुत करेंगे मॉडल

विज्ञापन
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के एमपी हॉल में टैंट लगाते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 7 और 8 नवंबर को आयोजित होने वाले साइंस कॉन्क्लेव-2025 उड़ान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कॉन्क्लेव विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना और अनुसंधान के प्रति रूचि विकसित करना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सिरसा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 146 विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे, जिनमें रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन एनर्जी, स्पेस टेक्नोलॉजी और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर नवाचार शामिल होंगे। इस दो दिवसीय आयोजन में लगभग एक हजार विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक और विज्ञान प्रेमी भाग लेंगे।

साइंस कॉन्क्लेव में शुक्रवार को उद्घाटन रेवाड़ी के बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार करेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इसरो की टीम विद्यार्थियों को स्पेस मिशन की कार्यप्रणाली, उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक और भारत की नवीनतम वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी देगी। वहीं, विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर प्रस्तुति, क्विज प्रतियोगिता और नवाचार प्रदर्शनी कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहेंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कुलपति ने विजय कुमार ने बताया कि उड़ान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सिद्धांत नहीं बल्कि प्रयोगात्मक ज्ञान से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य के वैज्ञानिक और इनोवेटर बन सकें। यह मंच विद्यार्थियों को अपने विचारों और मॉडल्स को विशेषज्ञों के सामने रखने का अवसर प्रदान करेगा।

-



एमपी हॉल में प्रदर्शित करेंगे मॉडल

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एमपी हॉल में विद्यार्थी व अन्य अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। विवि की ओर से एमपी हॉल में कर्मचारियों की ओर से तैयारियां पूर कर ली गई है। हॉल के चारों तरफ टैंट लगाकर मॉडल प्रदर्शित करने के लिए जगह बनाई गई है। वहीं बैंच भी लगाए जा रहे है जहां पर विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें