फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि विकसित की

विज्ञापन
सिरसा।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में आयोजित तीन दिवसीय इंग्लिश लैंग्वेज स्कि
विज्ञापन
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में आयोजित तीन दिवसीय इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की स्पीकिंग, लिसनिंग, रीडिंग एवं राइटिंग स्किल्स को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स सुदीप सानिवाल, राकेश मोहन, पवन कनोजिया, सुरेश करुणादीप और वरुण बजाज ने इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र लिए। प्रशिक्षकों ने शिक्षण प्रक्रिया में इंटरएक्टिव लर्निंग, एक्टिविटी बेस्ड टीचिंग एवं कम्युनिकेशन ओरिएंटेड एप्रोच को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के पूर्व उप निदेशक पवन सुथार एवं वर्तमान में न्यायधीश, पीएलए कोर्ट ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप शिक्षकों की भाषाई दक्षता एवं संप्रेषण कौशल को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अध्यापक विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रयोग के प्रति आत्मविश्वास एवं सहजता विकसित करने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता डाॅ. सतबीर न्योल, डाॅ. राजेश खुराना, नरेश नरूला, डाॅ. विनोद कुमार, सूरज दुग्गल, दलीप गोदारा आदि मौजूद रहे।



-

डाइट डिंग सिरसा में जिले के समस्त खंडों में कार्यरत टीजीटी अंग्रेजी के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित तीन दिवसीय लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण लेने के बाद अध्यापक, कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे। - डाॅ. राकेश मोहन, कोऑर्डिनेटर, इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम, डाइट डिंग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें