सिरसा। जिले में सी विजिल एप पर अब तक 535 शिकायतें अब तक आ चुकी हैं। वहीं पूरे प्रदेश में अब तक 3211 शिकायतें अभी तक आई हैं। वहीं बलदेव राज घनघस नामक व्यक्ति ने सबसे ज्यादा सी विजिल पर जागरुकता दिखाते हुए 204 शिकायतें डाली हैं। वहीं प्रशासन ने इन सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 506 का निपटान किया है।
बता दें कि सिरसा में 94.5 प्रतिशत शिकायतों का निपटान प्रशासन की ओर से किया जा चुका है। जबकि महज 29 शिकायतें ही अभी तक लंबित है। बलदेव राज ने बताया कि चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसी उद्देश्य से यह शिकायतें डाली गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर की शिकायत है। बिना अनुमति के किसी पार्टी के पद के साथ गाड़ी पर प्लेट लगाकर घूमने की शिकायत भी डाली है। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री के सिरसा आगमन के दौरान भाजपा के एक पदाधिकारी की गाड़ी की नंबर प्लेट को लेकर शिकायत की थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई हुई थी और संबंधित प्लेट उतारकर टीम ले गई थी। शांतिपूर्वक व स्वच्छ वातावरण में चुनाव हो, यही प्रयास है।