फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का पात्र लोगों को मिलेगा एक और मौका

Thu, 12 Nov 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- ड्राफ्ट सूची में नाम शामिल नहीं होने वाले मतदाता निर्धारित दस्तावेजों के साथ कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

- 20 नवंबर तक चलेगी नोटिस और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया, 30 नवंबर को अंतिम सूची होगी प्रकाशित

फोटो - 17

संवाद न्यूज एजेंसी,
सिरसा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 45-सिरसा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस दौरान पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने पर विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि 1 जुलाई को अर्हता तिथि मानकर यह पुनरीक्षण हो रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।
विज्ञापन

अभियान का लक्ष्य मृत और दोहरे नामों को हटाकर पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित करना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार ड्राफ्ट सूची में नाम छूटने वालों को एक और मौका मिलेगा।
उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और प्रपत्र जमा करने होंगे। पात्र मतदाताओं को उनका पुराना मतदाता पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

पुनरीक्षण प्रक्रिया की समयसीमा
विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया गया था। इसके बाद 31 जुलाई से 30 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि निर्धारित थी। अब नोटिस जारी करने तथा दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। एसडीएम ने राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने और आमजन को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें