फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बैंक की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में एक को दबोचा

Tue, 28 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन
सिरसा। आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक की लिमिट बढ़ाने के नाम पर रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी पंकज कुमार निवासी वार्ड नंंबर सात मंडी कालांवाली को काबू किया है। प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र गिल ने बताया कि साल 2020 की 14 जून को जगसीर सिंह निवासी गांव कालांवाली की शिकायत पर आरोपी द्वारा बैंक की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 14,40,000 रुपये का गबन करने पर थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी पंकज कुमार को हिरासत में लिया गया है। आरोपी पंकज कुमार उक्त को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से जांच करके अन्य वारदातों बारे जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन


हेरोइन तस्करी का आरोपी दबोचा

सिरसा। सीआईए स्टाफ डबवाली ने मंडी डबवाली से 5.93 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 13 मंडी डबवाली निवासी विष्णु कुमार के रूप में हुई है।
सीआईए डबवाली के जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि 27 जनवरी को एक टीम पंजाब नेशनल बैंक मंडी डबवाली से होकर मीना मार्केट वाली मुख्य गली से वाल्मीकि चौक की तरफ जा रही थी। वह रेलवे स्टेशन के गेट के सामने पहुंचे तो शक के आधार पर रेलवे स्टेशन के गेट के पास मिले युवक की तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें