सिरसा। इंस्टाग्राम पर बंदूक के साथ फोटो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने दहशत फैलाने के आरोप में गांव शाहपुर बेगू निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
एसपी विक्रांत भूषण ने सभी थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल को निर्देश दिए कि वे लगातार सोशल मीडिया पर निगाह रखें और हथियारों के साथ फोटो अथवा वीडियो अपलोड कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने से समाज में अशांति की स्थिति पैदा होती है। यह कार्य आपराधिक श्रेणी में आता है। संवाद