फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह प्यार का इजहार पड़ा महंगा, नाक रगड़कर मांगी माफी

Mon, 22 Sep 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली छात्रा को सरेराह रोककर अपने प्रेम का इजहार करना युवक को महंगा पड़ गया। लड़की के माता-पिता ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


बात यहीं नहीं रुकी। आरोपी युवक को सबके सामने नाक रगड़कर माफी मांगी, तब जाकर उसका पीछा छूटा। यह सारा घटनाक्रम सोमवार सुबह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह पौने आठ बजे एक छात्रा पढ़ने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आ रही थी।

विद्यालय के पास लड़की के पीछे-पीछे आ रहे एक युवक ने सरेआम छात्रा का रास्ता रोककर उससे प्यार का इजहार किया और जवाब भी मांगा।

इसी दौरान युवक का पीछा करते हुए बाइक पर आए निहंग सिख और महिला ने युवक को पकड़ लिया। महिला ने युवक को पीटना शुरू कर दिया।

दोनों ने युवक की खूब धुनाई की। मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। निहंग सिख ने युवक को मारने के लिए अपनी तलवार निकाल ली।

लोगों ने बीच-बचाव किया

निहंग सिख तलवार से युवक पर हमला करने ही वाला था कि लोगों ने उसे पकड़ लिया। लड़की के परिजनों ने बताया कि कई दिनों से उक्त युवक स्कूल पढ़ने आ रही उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जिस कारण वह तंग हो चुकी थी।
विज्ञापन


इस मामले में वे युवक के घर पर भी शिकायत करके आए थे लेकिन युवक पर कोई असर नहीं हुआ। युवक की छेड़छाड़ से तंग आकर उनकी बेटी घर आकर रोती थी।

लड़की ने इस बारे में अपने परिजनों को भी बताया था। जिस पर उन्होंने सोमवार को उपरोक्त युवक का पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

नाक रगड़कर पीछा छुड़वाया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक की उम्र करीब 19 वर्ष थी। काफी देर तक मार खाने के बाद युवक ने नाक रगड़कर माफी मांगी, जिसके बाद उसे जाने दिया गया।
स्कूल समय में नहीं थी पीसीआर
रोहतक में छेड़छाड़ से तंग आकर दो छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद भी हरियाणा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

नियम है कि सुबह स्कूल समय तथा दोपहर बाद छुट्टी के समय खासकर कन्या विद्यालयों या कॉलेज के बाहर पुलिस पीसीआर होनी चाहिए।

लेकिन सोमवार को ये सारे नियम हवा हो गए और मौके पर पीसीआर भी मौजूद नहीं थी। गौरतलब है कि स्कूल, कॉलेज के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाया गया है।
विज्ञापन


अभी शिकायत नहीं आई

अभी तक शिकायत नहीं आई है। सुबह विद्यालय लगने के समय पीसीआर होनी चाहिए थी। विधानसभा चुनाव होने के कारण डयूटियां लग जाती हैं। फिर भी वे मामले की जांच करेंगे।
-देसराज, प्रभारी, गोल बाजार पुलिस चौकी, डबवाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें