फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां के जलघ्ार में मरा मिला कुत्ता, आचार संहिता तक नहीं होगी सफाई

Sun, 21 Sep 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव नुहियांवाली में रविवार को नाराज ग्रामीणों ने जलघर पर तालाबंदी कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



शनिवार को ग्रामीणों ने जलघर के वाटर टैंक में मरा हुआ कुत्ता और गंदगी मिलने की शिकायत की थी और टैंक में पानी नहीं डालने दिया।

इसके बाद जेई ने दो-तीन मजदूर लगाकर खानापूर्ति करनी चाही। इसी बात को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि वाटर टैंक में शनिवार को मरा हुआ कुत्ता निकाला गया था। इसके अलावा सफाई के अभाव में टैंक में खाली शीशियां, लिफाफे व शराब की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं।

रोष व्यक्त करने पर जेई ने तीन मजदूर लगाकर खानापूर्ति करनी चाही जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि टैंक की सतह से गंदे पानी की निकासी व टैंक से गाद निकलवाकर सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा जलघर में रात्रि के समय भी किसी कर्मचारी का रहना सुनिश्चित किया जाए व जंगल बन चुके परिसर की सफाई करवाई जाए।

ग्रामीणों ने काफी समय तक विभागीय अधिकारी का इंतजार करने के बाद जलघर के कर्मचारी को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।

उन्होंने कहा कि जब तक समस्या हल नहीं हो जाती, तालाबंदी नहीं हटाई जाएगी। वहीं तालाबंदी की सूचना मिलने के बाद भी जेई सूरज प्रकाश जैन मौके पर नहीं पहुंचे।

जिस कारण लोगों का रोष ओर भी बढ़ गया और उन्होंने गांव की सभी पानी सप्लाई बंद करवाकर मुख्य चैंबर रूम पर भी ताला जड़ दिया। जेई ने ग्रामीणों को कहा कि आचार संहिता में सफाई नहीं हो सकती।

वहीं सूचना पाकर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि हनुमान नेहरा, राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और समस्या जानी, जिन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया।

प्रतिनिधि ने बताया कि जलघर के टैंक में गंदगी का आलम है व परिसर भी सफाई व्यवस्था के अभाव में जंगल बना हुआ है और न ही रात को कोई कर्मचारी ठहरता है।

उधर, एसडीई इंद्र सिंह ने बताया कि इस विषय में सूचना आ चुकी है। वे अभी जेई आदि को मौके पर भेजते हैं। अगर डिग्गियों में गंदगी है तो इनकी सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन


गोशाला प्रधान महेंद्र निमीवाल, आसाराम, बलविंद्र नेहरा, बलविंद्र यादव, राजेंद्र ज्याणी, महेंद्र कुमार, परमवीर, मनीराम, लच्छी राम, विनोद नेहरा, सुल्तान राम और विनोद कुमार आदि ने बताया कि गांव के जलघर में विभागीय लापरवाही के चलते लोग गंदगी युक्त पानी पीने को विवश हैं।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें