फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोर्ट के आदेशों पर नगर परिषद ने 10 दुकानें कीं सील

विज्ञापन
सिरसा। खन्ना कॉलोनी में सील की गई दुकानें। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेशों पर 10 दुकानों को सील किया है। हिसार रोड पर खन्ना कॉलोनी में यह कार्रवाई नगर परिषद की इंजीनियरिंग विंग की टीम ने की। दुकानदारों का दुकान के अंदर से सामान निकालकर की टीम ने जेई राहुल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। नगर परिषद की ओर से सभी दुकानदारों को पहले नोटिस जारी किए जा चुके थे।
विज्ञापन


नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं होने के बाद सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। हिसार रोड खन्ना कॉलोनी में एक व्यक्ति ने सोसायटी बनाकर प्लाॅट के 55 हिस्से कर दिए। इन सभी को 33 से 50 वर्गगज के हिसाब से प्लाॅट बनाकर बेच दिया। साथ ही पूरे प्लाॅट के बीच में एक सड़क निकाल दी, जिससे कि मार्केट आसानी से विकसित हो सके।

इस गतिविधि पर एक एडवोकेट ने नगर परिषद में कुछ समय बाद शिकायत कर दी। वहीं, दूसरी ओर लोगों ने प्लाॅट खरीदकर मकान व दुकानें बनाना शुरू कर दिया। निर्माण के लिए शिकायतकर्ता कोर्ट में चला गया और कोर्ट के नोटिस आने के बाद नगर परिषद की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन


-

नगर परिषद ने रिहायशी नक्शे किए पास

नगर परिषद की ओर से इसी एरिया में रिहायशी रजिस्ट्री के हिसाब से 33 गज के नक्शे को पास किया गया है। जबकि इस मामले की निरंतर शिकायत की जा रही थी। इसमें हवाला दिया गया था कि रिहायशी रजिस्ट्री व एरिया होने के कारण प्लाॅट पर मकान बनाया जा सकता है। मगर, मार्केट के अनुरूप प्लाट काटकर विकसित करने का अवैध काम पहले से जारी थी। जहां एक ओर प्लाॅट मालिक को सीएलयू नहीं लेने का हवाला दिया जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर रिहायशी नक्शे पास कर दिए।



कोर्ट के आदेशों पर नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 भवनों को सील किया है। शहर में अवैध भवनों के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है। अब तक 20 से ज्यादा भवनों को सील किया जा चुका है।
विज्ञापन


- प्रवेश कौशिक, जेई, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें