फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लक्ष्य पूरा होने पर नैफेड ने खरीद की बंद, किसानों ने दिया धरना तो हैफेड ने एक मई तक खरीद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
टोकन न मिलने पर सिरसा भादरा रोड को जाम कर बैठे किसान।
विज्ञापन
सिरसा, चोपटा, डबवाली। नैफेड की ओर से एमएसपी पर सरसों खरीद का लक्ष्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को टोकन कटने की प्रक्रिया बंद हो गई। जिससे रोषित होकर किसानों ने चोपटा में रोड जाम व डबवाली में धरना दे दिया। ऐसे में अब हैफेड ने एक मई तक एमएसपी पर खरीद करने का आश्वासन दिया है। एक मई के बाद सरकार की ओर से एमएसपी पर खरीद प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एमएसपी पर सरसों बेचने के लिए अब किसानों के पास केवल दो दिन का समय है। इससे पहले हैफेड की ओर से नैफेड के लिए तीन लाख 47 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की जा रही थी। अब हैफेड दो दिन खुद के लिए सरसों की खरीद करेगा।
शुक्रवार को नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी में किसानों को एमएसपी पर सरसों बेचने के टोकन नहीं मिलने पर किसानों ने रोष स्वरूप नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी के सामने सिरसा-भादरा रोड को जाम कर दिया। किसान यूनियन ने भी किसानों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी व हैफेड के अधिकारियों द्वारा खरीद प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया तथा करीब 12 बजे टोकन व्यवस्था शुरू की गई। दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई खरीद खरीद प्रक्रिया में 128 टोकन काटे गए और 2328 क्विंटल सरसों की खरीद हुई।
किसान गुरचरण, रामचंद्र, रामकिशन, सुधीर कुमार, भरत सिंह ने बताया कि वह सुबह छह बजे ही अपनी सरसों लेकर मंडी के गेट पर आ गए। ऑफिस खुलने पर उन्हें बताया गया कि सरसों खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया है और अब टोकन नहीं मिलेंगे। इसको लेकर किसान उग्र हो गए। किसानों ने काफी देर इंतजार करने के बाद नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी के सामने सिरसा भादरा रोड को जाम कर दिया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। करीब एक आधे घंटे बाद टोकन कटने की प्रक्रिया शुरू हुई तो किसानों ने जाम खोल दिया। वहीं दूसरी तरफ अभी खुले आसमान के नीचे 33 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं पड़ा है। मौसम खराब होने के कारण यह कभी भी भीग सकता है।

किसान बोले: सरकार फसल खरीदने के नाम पर किसानों को कर रही परेशान
किसान यूनियन के नेता अमन दड़बा प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन, भरत सिंह झाझड़िया जिला अध्यक्ष सिरसा, दीवान सहारण नरेंद्र सहारण जगदीश चाडिवाल, संदीप कासनिया, ने कहा कि सरकार फसल खरीदने के नाम पर किसानों को परेशान कर रही है। इस दौरान सूचना मिलने पर नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ने ठोस आश्वासन व टोकन मिलने पर ही रोड जाम खोलने का फैसला किया।

नैफेड द्वारा सरसों खरीद का लक्ष्य पूरा कर दिया गया है और अब हैफेड द्वारा कॉमर्शियल सरसों खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। शुक्रवार को थोड़े व्यवधान के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई और टोकन देकर किसानों की सरसों की कॉमर्शियल खरीद शुरू की गई शुक्रवार को 128 टोकन काटे गए और 2388 क्विंटल सरसों की खरीद हुई।
संदीप जांगड़ा सहायक सचिव मार्केट कमेटी।

सरसों की खरीद अचानक बंद करने पर गुस्साए किसानों ने दिया धरना

डबवाली। शुक्रवार को खरीद एजेंसी नैफेड द्वारा सरसों की खरीद अचानक बंद कर दिए जाने को लेकर गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी की अध्यक्षता में सब्जी मंडी के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग है कि उनकी सरसों की खरीद की जाए।
जसवीर सिंह भाटी ने बताया कि आसपास के गांवों से करीब तीन दर्जन किसान अलसुबह 4 बजे से अपनी सरसों से भरी ट्रालियां लेकर खड़े हैं और खरीद एजेंसी ने अचानक सरसों की खरीद बंद कर दी। जिसके चलते उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। धरने की सूचना मिलने पर हैफेड के मैनेजर मुकेश कुमार एवं कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन डबवाली के प्रधान गौरव मोंगा व सचिव राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और धरनारत किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नैफेड की खरीद पूरी हो चुकी है और अब हैफेड द्वारा आढ़तियों के माध्यम से सरकारी रेट पर सरसों की खरीद की जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसान सहमत हो गए और धरना समाप्त कर चले गए।
-
मंडियों में हुई आवक
सरसों की कुल आवक, 691673 क्विंटल
सरकारी खरीद, 458697 क्विंटल
प्राइवेट, 228805 क्विंटल
उठान, 630025 क्विंटल
-
आवक, क्विंटल
गेहूं, 6440089
सरकारी, 6319725
प्राइवेट, 44671
उठान, 3116480
पेंडिंग, 3323609

पहले नैफेड के लिए सरसों की खरीद की जा रही थी। अब उनका लक्ष्य पूरा हो गया है। एक मई तक अब एमएसपी पर सरसों की खरीद की जाएगी। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने की व्यवस्था है। किसान एक मई तक सरसों को एमएसपी पर बेच सकते हैं।
विज्ञापन

मांगेराम, डीएम, हैफेड, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें