फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अधिकारियों ने किया पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण, जांची पुस्तकें

Wed, 05 Apr 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद में पुस्तकों की जांच करते जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद के बाजार में नकली पुस्तकें बिकने की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाया। बुधवार को ऐलनाबाद में अधिकारियों ने पुस्तकों की दुकानों की जांच की। टीम का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान की नकली किताबें बेचने और उनके मनमाने दाम वसूलने वाले विक्रेताओं पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया। बुधवार को टीम ने ऐलनाबाद में तीन दुकानों पर जाकर जांच की। शिक्षा विभाग की टीम के ऐलनाबाद पहुंचने की सूचना पर शहर के सभी पुस्तक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर चले गए।
टीम ने जांच के दौरान एक दुकान से सैंपल भी लिया। इसके अलावा किताबों की वास्तविक रेट लिस्ट व बिल न देने पर भी शिक्षा अधिकारियों ने आपत्ति जताई। कार्रवाई के अलावा शिक्षा विभाग की टीम ने सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने को लेकर सरपंचों से भी बातचीत। जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम, ऐलनाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला की टीम की ने ऐलनाबाद के अम्बिका पुस्तक भंडार, सुदर्शन बुक डिपो व मक्खन पुस्तक भंडार पर जाकर जांच की। वहां पर न तो अभिभावकों को बिल दिया जा रहा था और किताबों के रेट भी अधिक मिले। कुछ प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों के रेट भी अधिक मिले। टीम ने कुछ बुक्स के सैंपल लिए। जिन्हें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें