फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना 2021 के लिए चार्ज ऑफिसर को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
अधिकारीयों की बैठक लेते हुए - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जनगणना 2021 को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिले में नियुक्त चार्ज ऑफिसर के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर हरि सिंह व अजय भूषण ने जनगणना चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और जनगणना के दौरान की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास का आधार होता है। जनगणना के आधार पर वहां का प्रशासनिक और अन्य सुविधाओं का आधारभूत ढांचा तैयार किया जाता है। विकास के लिए योजनाएं भी जनगणना के मद्देनजर ही बनती हैं। इसलिए जनगणना में सही आंकड़ों का एकत्रित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य से जुड़े चार्ज अधिकारी कार्य को बड़े ही सहज रूप से करें तथा इस कार्य में नागरिकों का सहयोग भी लें, ताकि सही तथ्य व जानकारी दे सकें। उन्होंने बताया कि जनगणना में प्रगणकों के अलावा चार्च ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं, जो जिला, उपमंडल, तहसील ब्लॉक स्तर पर हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान मकानों का सूचीकरण कर एक ब्लॉक का रूप दिया जाएगा। इसी प्रकार जनगणना में कोई परिसर, भवन, परिवार, सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार, मकानों का नंबर देना, मकानों को वास्तविक नंबर देने के कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार से जनगणना के दौरान मकान के कच्चे-पक्के की स्थिति, परिवार के मुखिया का नाम, मकान मालिक, मकान के कमरों की संख्या और परिवार में रहने वाले विवाहित सदस्यों की संख्या भी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें