फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब सरकारी स्कूलों में भी परिवहन सुविधा के तहत चल रहे वाहनों की भी होगी जांच, निर्देश जारी

Tue, 16 Apr 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते अधिकारी।
विज्ञापन
सिरसा। महेंद्रगढ़ जिले के कनीना के गांव उन्हानी के पास हुए स्कूल बस हादसे के बाद से जिला शिक्षा विभाग एक्शन मोड में है। अब निजी स्कूलों के वाहनों के साथ-साथ सरकारी योजना परिवहन सुविधा के तहत चल रहे वाहनों के जांचने के भी निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत योजना में चल रहे 10 वाहनों की जांच होगी।
विज्ञापन

एक तरफ जहां निजी स्कूल बसों की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर परिवहन सुविधा के तहत चल रहे वाहनों की जांच के भी आदेश जारी हो गए है। जिसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है। वहीं शिक्षा विभाग ने संबंधित जिला अधिकारियों से सरकारी स्कूलों के बच्चों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने वाले वाहनों की निरीक्षण रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए है।
शिक्षा विभाग की ओर से ऐलनाबाद खंड में पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत ऑटो, बस, ई रिक्शा, वैन, सूमो, जीप, मिनी बस रिक्शा व अन्य वाहन चलाए जा रहे है। जो बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर ले जाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

500 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ

ऐलनाबाद खंड में 4193 विद्यार्थी एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर स्कूल पहुंचते हैं। पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से स्कूल जाने व आने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। खंड में फिलहाल एक स्कूल के 500 विद्यार्थियों को घर से लाने व छोड़कर जाने के लिए 10 निजी वाहन लगाए गए हैं। जिले में 137 स्कूल बस, वैन, ऑटो, ई- रिक्शा चलाई जानी हैं। जिसके तहत खंड के 47 राजकीय स्कूलों के 3409 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
बैठक में दिए सख्त निर्देश
ऐलनाबाद के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निजी विद्यालयों की बैठक आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला ने स्कूल सेफ्टी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। बीईओ ने बताया कि स्कूल वाहनों की जांच करने के लिए विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी विद्यालयों से शपथ पत्र ले लिए गए हैं। इसके साथ ही राजकीय विद्यालयों को हरियाणा विद्यार्थी सुरक्षा परिवहन योजना का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य जय प्रकाश, कृष्ण खीचड़, ब्लॉक नोडल अधिकारी राहुल कसवां सहित समस्त क्लस्टर कोऑर्डिनेटर एवं निजी विद्यालयों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें