भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर हरियाणा की जनता प्रदेश में विकास चाहती है तो उसे पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाना होगा।
उन्होंने चौटाला और हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक (ओमप्रकाश चौटाला) क ो अपने पास बैठाना नहीं चाहते और दूसरे बैठ नहीं सकते।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार माह में देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया। भाजपा जनता को जो सपने दिखाती है उन्हें पूरा भी करती है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब हरियाणा में हुड्डा और चौटाला का खेल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि चौटाला कहते हैं कि वे तिहाड़ जेल से ही शपथ लेेंगे, लेकिन कानून में ऐसा हो सकता है क्या।
वे मंगलवार को रानियां अनाजमंडी में भाजपा उम्मीदवार चौ. जगदीश नेहरा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में परिवर्तन की बारी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गांवों में 24 घंटे बिजली नहीं मिलती, किसानों को फसलों का उचित भाव नहीं मिलता। कृषि विकास दर तीन प्रतिशत है फिर भी किसान हितैषी होेने का दावा किया जाता है।
और दिल्ली के दरबार में दी जाती हैं भेंट
अमित शाह ने भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के नाम पर किसानों की भूमि कोडियों के भाव खरीद ली गई और बाद में बिल्डरों को बेच दी गई।
बाद में कमाई दिल्ली दरबार में जाकर भेंट कर दी गई। उन्होंने कहा कि दस साल के शासन में हुड्डा सरकार न तो किसानों को सिंचाई के लिए पानी दे पाई और न एक्सपोर्ट को बढ़ावा।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर 15 प्रतिशत है क्योंकि वहां पर भाजपा की सरकार है।
पूर्व विधायक मनीराम ने थामा भाजपा का दामन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर अनदेखी का आरोप लगाने वाले पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला और उनके पुत्र यश केहरवाला ने अमित शाह के समक्ष भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।