फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब क्यूआर कोड से बनेगी रानियां शहर में सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था

विज्ञापन
रानियां नगर पालिका द्वारा जारी क्यूआर कोड। 
विज्ञापन
रानियां। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रानियां शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने व रैंकिंग बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका रानियां ने क्यूआर कोड जारी किया है। जिसके माध्यम से शहर का प्रत्येक व्यक्ति अपने गली मोहल्ले की सफाई व्यवस्था पर अपनी फीडबैक दे सकेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव विक्रमजीत ने बताया कि इस क्यूआर कोड के माध्यम से शहर के हर कोने की फीडबैक नगर पालिका प्रशासन को मिलती रहेगी। इसके साथ शहरवासी सफाई व्यवस्था पर अपनी राय भी दे सकेंगे। क्यूआर कोड के जारी होने से शहर की सफाई रैंकिंग में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी। सचिव विक्रमजीत ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें और क्यूआर कोड के माध्यम से ईमानदारी से फीडबैक दें।

विक्रमजीत ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार न किया जाए। सही फीडबैक से समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सकेगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से काम करते हैं लेकिन कुछ लोग जानबूझकर गंदगी फैलाते हैं।
विज्ञापन

इससे न केवल आम नागरिकों को परेशानी होती है बल्कि सफाई कर्मचारियों का मनोबल भी गिरता है। क्यूआर कोड जारी कर शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की इस पहल पर नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा और वाइस चेयरमैन रमेश कुमार बब्बी ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें